हनुमान जन्मोत्सव मनाया बजरंगबली की पूजा हनुमान जन्मोत्सव शुभ मुहूर्त और पूजा मंत्र
बस्ती – यस यस आर जे एम एजुकेशनल एकेडमी में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर हनुमान जी की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखने का विधान है। हिंदू धर्म में हनुमान जन्मोत्सव का विशेष महत्व है। हिंदू चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्मदिन मनाया जाता है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025, शनिवार को मनाया जा रहा है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव पर काफी शुभ ग्रहों का निर्माण हो रहा है इसके साथ ही भद्रा के साया पर बजरंगबली की पूजा की जाएगी। इस दिन पवन पुत्र हनुमान की विधिवत पूजा करने से साधकों को रोग, दोष, भय के साथ-साथ हर तरह के संकट से निजात मिल जाती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।यस यस आर जे एम एजुकेशनल एकेडमी उन्होंने इच्छुक अभिभावकों से अपील किया कि संस्थान में नामांकन के लिए अपने पाल्यों का रजिस्ट्रेशन समय से करा लें, जिससे बच्चे प्रवेश परीक्षा में शामिल होकर अपने प्रवेश का मार्ग सुनिश्चित कर सकें। अध्यापक एवं अध्यापको आदि सभी छात्र एवं छात्राओं उपस्थित थे
