ब्रेकिंग /बस्ती……
व्यापारी समागम में शामिल होने बस्ती पहुंचे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल

रिपोर्ट /आनंद कुमार
जी न्यूज लाइव 24
बस्ती जिले में आयोजित व्यापारी समागम में शामिल होने बस्ती पहुंचे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने संगठन के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। व्यापारी समागम को संबोधित करते हुए आबकारी मंत्री ने व्यापारी हितों की रक्षा की बात कही साथ ही प्रत्येक व्यापारी परिवार से एक व्यक्ति को राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। वही वक्फ बिल को लेकर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने विपक्ष पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम पारदर्शिता लाना चाहते हैं तो विपक्ष को क्या दिक्कत है। कार्य्रकम में भाजपा के असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, भाजपा नेता अंकुर वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक जगदीश अग्रहरि ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद में व्यापारियों का उत्पीड़न करता ही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी के हितों की रक्षा के लिए खून का एक-एक कतरा समर्पित रहेगा।