Uncategorized

दो सगी बहनों से छेड़छाड़ व मारपीट, चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

संवादददाता शहाबुद्दीन अली
घुघली समाचार

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दिउलिया मनिया छपरा, टोला दिउलिया में दो सगी बहनों के साथ छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, महेश पासवान की तहरीर पर थाना रामकोला में एफआईआर संख्या 0390/2026 दर्ज की गई है। आरोप है कि 29 जुलाई 2026 को दोपहर करीब तीन बजे पड़ोसी सिद्धार्थ पासवान उर्फ राहुल ने उनकी बहन के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए और लज्जा भंग करने का प्रयास किया।
पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंची दूसरी बहन के साथ भी बिंदावती देवी, प्रदीप पासवान और अंशु पासवान ने कथित रूप से मारपीट की, जिससे दोनों बहनें घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना की सूचना डायल-112 और पुलिस चौकी को दी गई, जिसके बाद दोनों घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।
रामकोला पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 76, 115(2), 352, 351(3) एवं 110 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button