Uncategorized
सर्पदंश से 32 वर्षीय महिला की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम
संवाददाता अंकित दूबे

बदलापुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बदलापुर खुर्द में बीती रात 32 वर्षीय महिला सिंदू निषाद पत्नी श्याम बहादुर की सर्पदंश से हुई दर्दनाक मौत। परिजनों में मचा कोहराम। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात 32 वर्षीय महिला सिंदू को सर्प ने काट लिया परिजनों को जानकारी होने पर महिला को झाड़ फुक के लिए मिरसादपुर ले गए वहां भी स्थिति सुधरती न देख परिजनों ने जौनपुर बी एस उपाध्याय के यहां उपचार के लिए ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की जानकारी होते ही बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र तत्काल मौके पर पहुंचे बदलापुर तहसीलदार बृजेंद्र पांडेय बदलापुर कोतवाली पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच कर पति का लिखित बयान दर्ज कर प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी।