एक सरकारी आदेश ने महराजगंज के सैकड़ों भूमिहीन किसानों को मुश्किल में डाल दिया है
जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर
महराजगंज. जिले के. नौतनवा तहसील क्षेत्र के हनुमानगढ़िया में 14 एकड़ ताल की जमीन पर सैकड़ो किसान खेती करते है अब उसी जमीन को तहसील प्रशासन खुदवाना चाहता है जिसको लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं करीब 50 वर्षो से 200 किसानों का इस जमीन पर कब्जा हैं जिस पर वह खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं
ग्राम पंचायत की सहमति से भूमिहीन किसानों को 14 एकड़ उपजाऊ भूमि खेती के लिए आवंटित किया गया था जिस पर अब पीएनसी के लिए तहसील प्रशासन द्वारा मिट्टी खनन कराया जाएगा। जिसको लेकर भूमिहीन किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे है इन किसानों का कहना है कि मिट्टी खनन होने के बाद खेती योग्य भूमि नहीं बचेगी जिसको लेकर भूमिहीन किसान उपजाऊ भूमि को बचाने के लिए तपती धूप में खेतों में विरोध प्रदर्शन कर रहे है इसमें अनुसूचित जाति के ज्यादातर गरीब भूमिहीन किसान है