Uncategorized
बाजार करने गये व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी।
लक्ष्मीपुर। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर में मंगलवार को बाजार करने आये व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई।
ग्राम सभा मु़ड़ली के निवासी सच्चाराम यादव जो मोहनपुर में बाजार करने गये थे, और पास में ही अपनी मोटरसाइकिल होंडा एस पी जिसका नंबर UP 56 Z 8090 को खड़ी कर बाजार में गये थे। जब वापस लौटे तो मोटरसाइकिल उस जगह पर नहीं मिलीं, इधर उधर खोजने पर भी मोटरसाइकिल नहीं मिली। उन्होंने ने बताया किसी अज्ञात द्वारा उनका मोटरसाइकिल चुरा लिया गया। सच्चाराम यादव ने पुरन्दरपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया।
