दहेज हत्या के मामले में अबतक एक महिला सहित कल 04 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक अदद फावडा व 02 अदद मोटर साइकिल इत्यादि बरामद-ब्यूरो कुशीनगर
थाना अहिरौलीबाजार क्षेत्रांतर्गत वादिनी श्रीमती चन्द्रवाती देवी पत्नी स्व0 रमेश कुशवाहा बलुआ निवासिनी के द्वारा दिनांक 10.03.2025 को थाना अहिरौलीबाजार पर सुचना दी गयी कि उनकी बहु गीता देवी कुछ दिनों से घर से गायब है। जिसके संबंध में थाना अहिरौलीबाजार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरु की गयी। जांच के क्रम में गुमशुदा गीता देवी के मायके पक्ष के द्वारा आशंका जाहिर की गयी कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोंगों द्वारा दहेज के लिए हत्या कर शव को कहीं छुपा दिया गया है। सभी तथ्यों की गहनता से जांच की गयी तो जांच के क्रम में यह ज्ञात हुआ कि गुमशुदा गीता देवी के शव को उनके ससुराल के लोंगों के द्वारा थाना रामकोला क्षेत्रान्तर्गत राजापुर गंडक नदी के किनारे दफन कर दिया गया है। प्रकरण में अभियुक्तों के विरुध्द सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अभियुक्त की निशान देही पर नियमानुसार सक्षम मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में उक्त मृतका के शव को दिनांक 17.04.2025 को बरामद कर लिया गया है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी गयी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अबतक कुल आरोपी पति 1-विशाल मौर्या पुत्र स्व0 रमेश मौर्या साकिन बलुआ नं0 02 पोखरियहवां टोला थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर, 2- अभियुक्ता चन्द्रावती देवी पत्नी स्व0 रमेश मौर्य साकिन बलुआ नं0 02 पोखरियहवां टोला थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर, 3-आशुतोष उर्फ टुनटुन पुत्र राधेश्याम साकिन बलुआ नं0 02 पोखरियहवां टोला थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर, 4- राधेश्याम पुत्र बिन्देश्वरी साकिन बलुआ नं0 02 पोखरहियहवां थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किए गये एक अदद फावडा व एक अदद स्कूटी जिसका रजि0नं0 यू0पी0 57 ए0पी0 8023 व एक अदद दोपहिया प्लेटिना वाहन यू0पी053 ई0एच0 6191 की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 126/2025 धारा 115(2)/351(3)/352/80(2)/85/238/61(2) बी0एन0एस0 व ¾ डीपी एक्ट बी0एन0एस0 2023
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-विशाल मौर्या पुत्र स्व0 रमेश मौर्या साकिन बलुआ नं0 02 पोखरियहवां टोला थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
2-आशुतोष उर्फ टुनटुन पुत्र राधेश्याम साकिन बलुआ नं0 02 पोखरियहवां टोला थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
3-प्रकाश में आये अभि0 राधेश्याम पुत्र बिन्देश्वरी साकिन बलुआ नं0 02 पोखरहियहवां थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
4- एक अभियुक्ताचन्द्रावती देवी पत्नी स्व0 रमेश मौर्य साकिन बलुआ नं0 02 पोखरियहवां टोला थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
विवरण बरामदगी-
1-घटना में प्रयुक्त किए गये एक अदद फावडा
2-एक अदद स्कूटी जिसका रजि0नं0 यू0पी0 57 ए0पी0 8023
3- एक प्लेटिना वाहन यू0पी053 ई0एच0 6191
गिरफ्तार करने वाले टीम-
1-प्र0नि0 संजय दूबे थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
2-उ0नि0 अमीन अहमद थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
3-उ0नि0 गिरजेश कुमार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
4-उ0नि0 राजनरायन यादव थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
5-म0आ0 निधि त्रिपाठी थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
6-म0आ0 निरमा थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर