संवादाता -राहुल कुमार कुशवाहा (जी न्यूज घुघली, निचलौल ठूठीबारी)
महाराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक के ग्राम सभा रेंगहिया उच्च प्राथमिक विद्यालय रेंगहिया धमउर में योगी आदित्यनाथ सरकार की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं यहां मध्याह्न भोजन योजना, भारत सरकार की एक योजना है जिसके अन्तर्गत पूरे देश के प्राथमिक और लघु माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को दोपहर का भोजन निःशुल्क प्रदान किया जाता है। नामांकन बढ़ाने, प्रतिधारण और उपस्थिति तथा इसके साथ-साथ बच्चों में पौषणिक स्तर में सुधार करने के उद्देश्य से
लेकिन उच्च प्राथमिक विद्यालय रेंगहिया में मध्यान भोजन के नाम पर अपना जेब गर्म हो रहा है ग्रामीण व कुछ श्रेष्ठ आदमियों के द्वारा पता चला है कि विद्यालय में बीते कुछ दिनों तक मध्यान भोजन बच्चों का नहीं दिया गया ,न ही बच्चों को विद्यालय में समय से दूध व फल की व्यवस्था होती है। आखिरकार इसकी जिम्मेदार कौन है इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए कोई तैयार नहीं है। सब लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए अपने आप को बचाने का काम कर रहे हैं और सरकार की व्यवस्थाओं पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं।मध्याह्न भोजन योजना स्कूल में भोजन उपलब्ध कराने एवं बच्चों के समुचित पोषण देने का सबसे अच्छी योजना है। जिसके अंतर्गत रोजाना सरकारी सहायता प्राप्त 11.75 लाख से अधिक स्कूलों के 10.8 करोड़ बच्चे शामिल हैं।
