Uncategorized
ब्यूरो कुशीनगर
अवगत कराना है कि दिनांक 20/21.04.2025 की रात्रि में थाना नेबुआ नौरंगिया पर थाना क्षेत्र के शुक्ल भुजौली चौराहे पर पेड़ से टकराकर एक कार के दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त हुयी। ये सभी लोग थाना क्षेत्र के ग्राम देवगाँव में शादी समारोह में जा रहे थे। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में डाक्टरों द्वारा 06 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और 02 घायलों का ईलाज कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं अस्पताल पहुंच कर घायलों को देखा गया एवं दोनों घायलों के उचित ईलाज एवं अन्य कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।
