बलिया : 64.40 लाख के लागत से बनेगा ढेकवारी – किशोरगंज मार्ग ,
” ब्यूरो आजमगढ़ “


बलिया जनपद के नगरा विकास खण्ड अंतर्गत ढेकवारी – किशोरगंज मार्ग को लोक निर्माण बलिया ने प्रमुख लोक निर्माण विभाग लखनऊ (उत्तर प्रदेश) को मार्ग का निरीक्षण और मार्ग का आकणन कर 64.40 लाख की रकम विशेष कार्य कराने हेतु प्रस्तावित कर दिए हैं, बलिया लोक निर्माण विभाग से जानकारी के मुताबिक प्रमुख लोक निर्माण विभाग (लखनऊ) उत्तर प्रदेश द्वारा जब ही संसाधन उपलब्ध होंगे ढेकवारी – किशोरगंज मार्ग के कार्य को शुरू कर दिया जाएगा,
ये जानकारी अंशु पाण्डेय निवासी ग्राम – ढेकवारी पोस्ट – नगरा के द्वारा लोक निर्माण विभाग और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्रेषित पत्रांक के अनुसार मिला हैं जिसमें अंशु पाण्डेय द्वारा सरकार और लोक निर्माण विभाग के प्रति मार्ग के कार्य के लिए बजट तैयार कर प्रमुख लोक निर्माण विभाग लखनऊ को भेजने के लिए धन्यवाद किए हैं,
इस मार्ग के लिए राहुल चौबे निवासी ग्राम – ढेकवारी, पोस्ट – नगरा द्वारा पूर्व में इस मार्ग कई स्तरों पर पत्र और अनेकों संघर्ष किए हैं साथ ही ग्राम – ढेकवारी के लोगों द्वारा अनेकों बार धरना के साथ अपने – अपने स्तरों से संबंधित मार्ग के लिए उचित कार्य किए हैं,
अब यहीं उम्मीद हैं कि ढेकवारी – किशोरगंज मार्ग का विभाग द्वारा समय से कार्य शुरू किया जाए ताकि जनता के प्रयास और सुविधा सुलभ एवं सुरक्षित हो सके।