Uncategorized
श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पहुंचे विधायक रमेश चंद्र मिश्रा
जी न्यूज 7 अंकित दूबे

बदलापुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बहरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में बदलापुर के लोकप्रिय विधायक रमेश चंद्र मिश्रा जी पहुंचे ग्राम सभा बहरा में 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक पंडित राजमणि दूबे के यहां चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पंडित चंद्र शेखर पाण्डेय जी महाराज के सानिध्य में सैकड़ों श्रोता कथा का रसपान कर रहे हैं पंडित जी के मुखारबिंदुओं से कल कथा के चतुर्थ दिन भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म हुआ जिसपर पंडाल में उपस्थित श्रोताओं ने खूब बधाई गीत गाया और भगवान के जन्म पर नाचे भी इस अवसर पर पंडित सुनील दुबे ,पंकज दूबे,प्रदीप दूबे,हिमांशु दूबे,रौनक दूबे,उत्कर्ष दूबे,नवनीत दूबे,पीयूष दूबे,सौरभ दूबे,अंकित दूबे आदि श्रोताओं ने कथा का रसपान कर रहे हैं।