Uncategorized

निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति उत्तर प्रदेश कुशीनगर इकाई के द्वारा पहलगाम में आतंकी हमला में हिंदुओं को मारे गए शोक संवेदना व्यक्त किया गया

दीनदयाल पाण्डेय
मंडल क्राइम ब्यूरो
गोरखपुर

निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति उत्तर प्रदेश कुशीनगर इकाई के द्वारा जूनियर हाई स्कूल पडरौना के प्रांगण में पहलगाम आतंकियों हमला में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।सभा को मुख्य रूप से सुरेंद्र सिंह ,सच्चिदानंद झा , ओम प्रकाश पांडेय ,शिवनाथ पाण्डेय,नचिकेता भट्ट ,अवधेश सिंह ,राकेश राय ,महेंद्र दीक्षित वृद्धिचंद सिंह ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह आतंकी घटना देश की एकता और अखंडता को तोड़ने का कार्य किया है। इससे देश का सौहार्द भंग करके देश के विकास को बाधित करने का कार्य किया गया है। इससे पूरा देश आहत है।देश की पूरी जनता सरकार के साथ है। देश की एकता,अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए सरकार को हर आवश्यक कदम उठाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button