Uncategorized
कार की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
जी न्यूज 7

बदलापुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बहरा निवासी राजेश दुबे उर्फ कल्लू पुत्र शंभू नाथ दुबे किसी काम से बदलापुर गए थे शनिवार की शाम करीब 5:15 बजे घर वापस लौटते समय बहरा मोड पर लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ गजानंद चौबे ने तुरंत लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जौनपुर भेज दिया प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है आगे आवश्यक विधिक करवाई की जाएगी उधर परिजनों का रो रो के बुरा हाल है राजेश घर का इकलौता कमाने खाने वाला था बदलापुर में गारमेंट की दुकान पर रोजी रोटी के लिए नौकरी करता था उसने अपने पीछे पांच लड़के एवं एक लड़की छोड़ दिया।