Uncategorized

सामाजिक स्वास्थ्य संस्था उम्मीद की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर

बस्ती। सामाजिक स्वास्थ्य संस्था उम्मीद की ओर से सोमवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। युवा टोली ने रक्तदान कर संदेश दिया। अलका मिश्रा और शिवांगी शुक्ला ने कहा कि एक यूनिट ब्लड से किसी की जान बचाई जा सकती है। ऐसे में हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। बृजेश सिंह, नितेश सिंह, प्रवीण उपाध्याय, सूरज महरोत्रा, जैद अब्बाशी ने रक्तदान किया। विनोद कुमार, मुलायम सिंह, कीर्ति आनंद, अनुराधा सिंह, कामिनी सिंह, अन्नू सिंह ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button