Uncategorized

  • ब्रेकिंग पीलीभीत

शारदा नदी तट पर ठोकर निर्माण में भारी अनियमितता से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा*

पीलीभीत/खबर जनपद पीलीभीत के तहसील कलीनगर क्षेत्र से है। जहां ग्राम पंचायत नगरिया खुर्द कला तथा गोरख डिब्बी के समीप शारदा नदी के तट पर नदी के तेज बहाव को नियंत्रित करने, बरसात के समय में नदी के तेज बहाव से होने वाले भू कटाव और आसपास के गांवों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सिंचाई विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से शारदा नदी के तट पर ठोकर (स्पर) निर्माण का कार्य कराया जा रहा है जिसमें तार के जाल में पत्थरों से ठोकरों को स्थापित किए जा रहे हैं। वर्तमान समय में शारदा नदी के तट पर स्पर संख्या 20, 21, 22, 23, 25 तथा 26 पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। लेकिन स्थानीय ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार के नेतृत्व में आसपास के गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी लापरवाही, अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए निर्माण स्थल पर खड़ा होकर जमकर आक्रोश व्यक्त किया। वहीं ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के एसडीओ, जेई व ठेकेदार के खिलाफ भी गुस्सा जाहिर करते हुए नियम विरुद्ध कार्य कराने और कार्य में भारी कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारे लगाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं कराया जा रहा है। सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। जिससे आने वाले बरसात के समय में नदी के तीव्र भाव से ठोकरों का अस्तित्व बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा और भूकटाव तेज गति से होगा तथा आसपास के गांव और जनता भी सुरक्षित नहीं रहेगी। साथ ही जान माल का खतरा भी बढ़ जाएगा। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण नियमानुसार कार्य कराने की मांग की ताकि आने वाले समय में शारदा नदी के तीव्र बहाव से आसपास की भूमिका कटाव ना हो और आसपास के गांव तथा जनता सुरक्षित रहे। आक्रोशित ग्रामीणों ने ठोकर निर्माण कार्य में मौके पर जांच करके नियमानुसार कार्य कराए जाने की मांग की ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग ना हो। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मानव के अनुरूप कार्य नहीं कराया जाता तब तक कार्य को बंद कर दिया जाए। वही ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार ने बताया कि काफी संघर्ष और प्रयास के बाद शारदा नदी के तट पर ठोकर (स्पर) के निर्माण कार्य की स्वीकृति सरकार द्वारा दी गई है। इसके बावजूद भी संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा कराए जा रहे कार्यों में भारी अनियमित बरती जा रही है और ठोकर को मजबूती के साथ नहीं बनाया जा रहा है। इस दौरान ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार, चितरंजन बरोई, विधान बरोई,अनंत राय,जयराम सरकार, हरिश्चंद्र बरोई,जयदेव सरकार आदि ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

जिला ब्यूरो धर्म पाल पीलीभीत

Related Articles

Back to top button