तस्करी कर ले जाया जा रहा कुल 8 किलो 130 ग्राम अवैध गांजा व अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन (कुल बरामदगी कीमत लगभग 1,60,000/- रुपये) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-ब्यूरो कुशीनगर
जनपद कुशीनगर में अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 14.05.2025 को थाना कोतवाली हाटा पुलिस द्वारा देवरिया मोड के पास से एक अभियुक्त गोलू यादव पुत्र बलिराम यादव साकिन धर्मपुर खुर्द थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे/पास से एक बैग से कुल 8 किलो 130 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 286/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट मेंअभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 286/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना हाटा जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्त-
गोलू यादव पुत्र बलिराम यादव साकिन धर्मपुर खुर्द थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर
बरामदगी का विवरणः- (कुल कीमत लगभग 1,60,000/- रुपये)
1-कुल 8 किलो 130 ग्राम अवैध गांजा।
2-एक अदद मोबाइल फोन रियल मी कलर गोल्डेन।
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1-प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
2-उ0नि0 विवेक कुमार पाण्डेय चौकी इंचार्ज कस्बा थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
3-हे0का0 सतीश चन्द्र थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
4-का0 डब्लू कुमार थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
5-का0 बृजेश यादव द्वितीय थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
6-का0 मनीष यादव थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशईनगर
7-का0 शिवा सिंह थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
8-का0 जितेन्द्र पाल थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर