Uncategorized

बगीचे में आम बिन रही 22 साल की लड़की पर ईट से किया हमला मौके पर मौत

महराजगंज श्यामदेवउरवा थाना क्षेत्र में एक दर्द नाक घटना सामने आई है धनहा नायक गांव में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एक युवती की हत्या कर दी गई मृतका की पहचान 22वार्षिक अंजू के रूप में हुई वह लालबिहारी की पुत्री थी अंजू अपने घर से कुछ दूर स्थित बगीचे में आम बिनने गई थी वह आम को प्लास्टिक के थैले में रख रही थी इसी दौरान गांव का मानसिक विक्षिप्त युवक टिंकू उर्फ महेंद्र निषाद वहां पहुंच उसने अचानक युवती पर ईट से हमला कर दिया युवती की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी

आरोप मानसिक रूप से बीमार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया मृतका के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम भेज दिया है अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में आरोपी ने मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की पुष्टि हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Back to top button