Uncategorized

तस्करी कर बिहार राज्य हेतु ले जाया जा रहा 192 अदद अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार-ब्यूरो कुशीनगर

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में अवैध शराब बिक्री/परिवहन/निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24.05.2025 को थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस टीम द्वारा थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र से तस्करी कर बिहार राज्य हेतु ले जायी जा रही दो बोरी में 192 अदद अवैध अंग्रेजी शराब 8 PM टेट्रा पैक के साथ दो नफर अभियुक्तों 1. शत्रुधन कुमार चौधरी पुत्र रामसनेही चौधरी, 02. मुलायम यादव पुत्र सटेली यादव साकिनान नरईपुर थाना बगहा जिला पं0 चम्पारण(बिहार) को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 195/2025 धारा 60 Ex Act. में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछ-ताछ का विवरण–
अभियुक्तगण पूछने पर बताये कि हमलोग शराब थोड़ा थोड़ा करके शराब के ठेके से खरीद कर एकत्र करते है तथा बोरी में भरकर लइया के बीच में छिपाकर बिहार ले जाकर बेच कर मुनाफा कमाते हैं।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 195/2025 धारा 60 Ex Act.

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-शत्रुधन कुमार चौधरी पुत्र रामसनेही चौधरी साकिन नरईपुर थाना बगहा जिला पं0 चम्पारण (बिहार)
2-मुलायम यादव पुत्र सटेली यादव साकिन नरईपुर थाना बगहा जिला पं0 चम्पारण(बिहार)

बरामदगी का विवरण-
192 अदद अवैध अंग्रेजी शराब 8 PM टेट्रा पैक प्रत्येक 180 एमएल कुल 34 लीटर

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1-थानाध्यक्ष श्री दीपक कुमार सिंह थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर
2-उ0नि0 श्रवण कुमार यादव थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर
3-हे0का0 महेन्द्र यादव थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर
4-का0 यशवंत यादव थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर

सोशल मीडिया सेल
जनपद कुशीनगर8 PM to

Related Articles

Back to top button