Uncategorized

पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक कॉलेज आफ फार्मेसी के एमडी ने बच्चों को वितरण किए टैबलेट-स्मार्ट फोन, खुशी से खिले चेहरे

पीलीभीत| पूरनपुर तहसील क्षेत्र के कजरी निरंजनपुर नेशनल हाईवे 730 पर स्थित पंडित राजेंद्र स्मारक कॉलेज आफ फार्मेसी में मंगलवार को 3:30 बजे लास्ट ईयर के छात्रों को टैबलेट-स्मार्ट फोन वितरण किए गए, फार्मेसी कॉलेज के एमडी अमित मिश्रा ने बताया युवाओं को तकनीकी सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से जिले में टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है। जिसमें लास्ट ईयर के 14 विद्यार्थियों को टैबलेट-स्मार्ट फोन वितरण किये गए, टैबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खिल गए कॉलेज के बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद किया| टेबलेट वितरण के बाद फार्मेसी कॉलेज एमडी अमित मिश्रा ने छात्रोंछात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और उन्हें राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया

Related Articles

Back to top button