Uncategorized

स्टोरी हेडलाइन-महराजगंज नेपाल सीमा से सटे मोगलहा ग्रामपंचायत में सरकारी जमीन नवीन परती पर बने अवैध मस्जिद पर चला प्रशासन का बुलडोजर

जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर

एंकर-उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के द्वारा भारत नेपाल सीमा से सटे सरकारी जमीनों पर बने अवैध मदरसो मस्जिदों और ईदगाहों पर बुलडोजर की कार्यवाई लगातार जारी है । ताज़ा मामला महराजगंज जनपद के भारत नेपाल सीमा से सटे नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोगलहा ग्राम पंचायत के छोटका डीह का है जहां सरकारी जमीन पर बने अवैध मस्जिद पर आज देर शाम बुलडोजर चलवा कर प्रशासन के द्वारा ध्वस्थिकरण की कार्यवाही की गई है । जानकारी के मुताबिक भारत नेपाल सीमा से सटे मोगलहा गांव में सरकारी जमीन नवीन परती पर बने अवैध मस्जिद को मस्जिद कमेटी के लोग स्वयं गिरा रहे थे इसी दौरान नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा बुलडोजर
से मिनटों में ध्वस्त कर दिया गया । प्रशासन की इस कार्रवाई से मस्जिद गिरने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Related Articles

Back to top button