साहब मै जिंदा हूंविभाग ने मुझे जीते जी मार डाला
जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर

महराजगंज में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है प्रशासन ने एक जीवित दिव्यांग महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया महिला अधिकारियों के सामने पहुंचकर अपनी जिंदगी साबित करने को मजबूर हैं जानें पूरी खबर लक्ष्मीपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव पिपरा सोहट की रहने वाली दिव्यांग मंजू देवी सोमवार को नौतनवा तहसील पहुंची। तहसीलदार कार्यालय में जाकर अपने आप को जिंदा बताया तो अजीब स्थिति बन गई। कहा कि साहब अभी हम जिंदा हैं।जबकि हमारे गांव के जिम्मेदारों ने समाज कल्याण विभाग में मृतक की रिपोर्ट देकर दिव्यांग पेंशन बंद करा दी है। एसडीएम को संबोधित शिकायती पत्र तहसीलदार कर्ण सिंह को सौंपते हुए कहा कि वह असहाय व गरीब दिव्यांग महिला है उसे दिव्यांग पेंशन मिल रहा था। अचानक पेंशन बंद हो जाने को लेकर वह समाज कल्याण विभाग पहुंची तो वहां उसे पता चला कि गांव के जिम्मेदारों की रिपोर्ट में उसे मृतक बताया गया है जिसकी वजह से पेंशन पर रोक लग गई है। दिव्यांग महिला ने प्रधान पति उसके बेटे पर जातिसूचक गाली गलौज धमकी देने का आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग की है वहीं कोल्हुई पुलिस गाली गलौज धमकी देने के आरोपों की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है