बिजली बिल बकाया को लेकर 58 घरों के काटे गए कनेक्शन
कजरी के टोला मुसहर में कनेक्शन काटने के अलावा दस हजार से अधिक बकाया वालों का उतरवाया गया केबल

अड्डा बाजार,महराजगंज।कजरी के टोला मुसहर में बिजली विभाग ने बकाया वसूली का बड़ा अभियान चलाया। जे ई शशिकांतवर्मा के नेतृत्व में टीम ने मुडाली फीडर के कजरी के टोला मुसहर में कार्यवाही की। टीम में लाइनमैन संतोष, राजेशसिंह, निहाल सिंह, सत्यम सिंह, नितिन चौबे, सिराजुद्दीन, और अभियात शामिल थे विभाग ने 10000 से 20000 रुपए तक बकाया वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिजली पोल से काट दिए।
जेई शशिकांत वर्मा के नेतृत्व में टीम ने मुसहर गांव में कार्रवाई करने से गांव में हड़कंप मच गया कई लोग अधिकारियों से कनेक्शन न काटने के गुहार लगाने लगे ।लेकिन विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए 58 बकायादरों के कनेक्शन काट दिए गए जेई शशिकांत वर्मा अपने चेतावनी दी कि अगर कोई उपभोक्ता बिना बिल जमा किए अपने स्तर पर कनेक्शन जोड़ता है तो उसके ऊपर धारा 138B के तहत मुकदमा दर्ज होगा
विभाग आने वाले दिनों में क्षेत्र के अन्य गांव में भी ऐसी कार्रवाई करेगी ।उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिल भुगतान करने की अपील की है।