कुरुतियों और अंधविश्वास को छोड़कर सिर्फ सत्ता पाना ही लक्ष्य होना चाहिए : धनोलिया
दबोह :– दबोह के ग्राम डड़ुआ में रामजीलाल बौद्ध जी की माता जी परि.गोमती देवी जी के परिनिर्वाण पर शौक सभा का आयोजन किया और मृत्यु भोज को हमेशा बंद करने का निर्णय लिया जिसमें कई सामाजिक और राजनीतिक लोग उपस्थित हुए सबसे बुद्ध बंधना और पंचशील भिक्षु संघ ने कराकर कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता दादा मतदीन कुशवाह पटवारी जी ने किया और कहा कि समाज में कोई भी कुरीति हो उसको बंद ही होना चाहिए यह हमारा पहला काम है मुख्य वक्ता के रूप में जेपी सर पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रहे शिवचरण कुशवाह , आर पी मल्होत्रा , कवि भागीरथ सिरोलिया, कवि नरेश बाबू बौद्ध ,एवं अन्य वक्ताओ ने अपनी बात रखी सोशल एक्टिविस्ट इंजी. वीरू धनोलिया ने अपने वक्तव में कहा कि आज समाज में कई कुरीतियों से समाज जकड़ा हुआ है समाज को पहले कुरीतियों से बाहर निकलने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है आज अगर जरूरत है तो सत्ता हासिल करने की जरूरत है इस बात को जितना जल्दी हो सके समझ जाना चाहिए आज की युवा पीढ़ी को जागरूक होकर आगे आना चाहिए अपना उद्धार करने कोई नहीं आएगा आपको खुद ही आपको अपने हक अधिकार को खुद ही सम्मान पूर्वक बचाकर रखना है और अगर सम्मान से जीना है तो पहले अपने हक अधिकार को बचाने की कोशिश करो क्योंकि आज कुछ भेड़िए आपके हक अधिकार को खत्म करने की कोशिश कर रहे है उसका उन्हीं की भाषा में जवाब देना सीख लो आपकी तरफ कोई उंगली भी नहीं दिखा सकता है और एक बात याद रखना “शेर की न बलि हुई,बकरे बेली पर चढ़ाए गए” आगे धनोलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मान सम्मान की रक्षा के लिए 20 जून 2025 से आलमपुर से भिण्ड तक” सम्मान बचाओ यात्रा ” रखी गई है जिसमें 1. शिक्षा के जनक क्रांति ज्योति महात्मा ज्योतिबा फुले जी , देश की प्रथम शिक्षा का सावित्री बाई फुले जी एवं मान्यवर कांशीराम साहब जी को भारत रत्न से सम्मानित करो।
गोरा दबोह बायपास तिराह पर महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी की खण्डित प्रतिमा की जगह नई प्रतिमा लगाई जाए एवं दोषियों पर करवाई करो ।
रौन बायपास पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की बाउंड्री में बंद प्रतिमा को लगाने की घोषणा तात्कालिक मुख्य मंत्री श्री शिवराज चौहान जी ने की थी जिसको अब बायपास चौराह पर लगाया जाए ।
खानियादाना जिला शिवपुरी में लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी की खण्डित प्रतिमा पुनः स्थापित कर दोषियों पर करवाई की जाए ।
ग्वालियर हाइकोर्ट में बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को लगाया जाए। कार्यक्रम का मंच संचालन ऊदल सर गोरा ने किया कार्यक्रम में गोविंद सुमन, रामलखन बौद्ध,सुरेश दोहरे,माता प्रसाद सरपंच , माता प्रसाद बौद्ध , सुघर सिंह लहरी जी ,धन सिंह राठौर,महेश बघेल,के साथ सैकड़ों लोग रहे कार्यक्रम के आयोजक डरु प्रसाद बौद्ध, रामजीलाल बौद्ध , रामप्रताप बौद्ध, लखन सिंह,पवन,नीरू, बीपी बौद्ध जी ने कार्यक्रम आयोजन किया ।

