Uncategorized

बलिया : राशन वितरण में अनियमितता मामले में अधिकारी बनें गूंगे,

"ब्यूरो आजमगढ़"
 (जी मीडिया)

भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सूबे के राज्य सरकार राशन वितरण में अपने दम – खम को दिखा रही हैं, केंद्र और राज्य सरकार दोनों डबल इंजन की सरकार के साथ संपूर्ण विकास एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का दावा करती रही हैं, लेकिन कहीं न कहीं प्रदेश और देश में कुछ विभाग और विभागीय अधिकारी पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त हो गए हैं,

इसी प्रकार बलिया जनपद के तहसील सिकंदरपुर के विकास खण्ड पंदह के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरया – डोभवा का मामला हैं जहां कोटेदार कन्हैया गुप्ता द्वारा राशन वितरण में अनेकों धांधली किया जा रहा हैं और राशन वितरण से संबंधित विभिन्न प्रकार के अनियमितता किया जा रहा हैं लोगों का कहना हैं कि कोटेदार कन्हैया कुमार द्वारा और कोटेदार के भांजा सोनू कुमार द्वारा जनता को असभ्य और धमकी भरे अंदाज में बात करते हैं और कहते हैं कि राशन कार्ड कटवा दिया जाएगा जिससे लोगों के अंदर डर का माहौल सा हो गया हैं ,

साथ ही यहीं स्थिति लगभग सिकंदरपुर तहसील में राशन कार्ड के लिए धांधली हो गई हैं

सिकंदरपुर तहसील के अंतर्गत विकास खण्ड पंदह के ग्राम पंचायतो में कोटेदारों की दबंगई किसी से छुपी नहीं हैं जो लोगों के साथ दुर्व्यवहार से लेकर मारपीट और समय से राशन की दुकानों को संचालित नहीं करना इनका एक प्रचलन और सिद्धांत सा हो गया हैं जिससे कुछ लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल या अन्य माध्यमों से शिकायत तो किया गया, लेकिन खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कोटेदारों के साथ मिलीभगत करते हुए मामले को आपस में ही लेन- देन करके समाधान कर कर लेते हैं लेकिन जनता का शिकायत का समाधान जमीनी स्तर पर कोई समाधान नहीं होता हैं जो केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के डबल इंजन सरकार के विकास और कार्य पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यों को सीधे तौर पर बदनाम और चेतावनी दे रहे हैं जिससे सरकार बेखबर हैं,

लेकिन सोचने की जरूरत हैं कि आखिर इस प्रकार के भ्रष्ट अधिकारियों और कोटेदारों आखिर कब कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button