Uncategorized
जनपदीय पुलिस बल द्वारा जनपद में सतर्क दृष्टि बनाये रखते हुए मोहर्रम त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा-
जनपद कुशीनगर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहर्रम त्योहार सकुशल मनाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों के पुलिसकर्मियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर ताजिया जुलूस को सकुशल और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा रहा हैं। जनपद के सभी प्रमुख स्थानों पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। कुशीनगर पुलिस इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि मोहर्रम त्योहार जनपद कुशीनगर में सकुशल, शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।
