Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़ | G NEWS LIVEस्थान – कुशीनगर

देवरिया मोड़ हेतिमपुर के पास अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

कुशीनगर ज़िले के हेतिमपुर के पास देवरिया मोड़ पर आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश कर रही है।

मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। उसकी दाहिनी भुजा पर गोदना (टैटू) से “साहवीर” नाम अंकित है, जो उसकी पहचान में मददगार हो सकता है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान न हो पाने के कारण शव की तस्वीर व विवरण आस-पास के थानों में भेजी गई है।

अगर किसी व्यक्ति को इस शव या “साहवीर” नाम के संबंध में कोई जानकारी हो तो कृपया नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

संवाददाता – अरुण गुप्ता
G NEWS LIVE | कुशीनगर

Related Articles

Back to top button