ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर
जलभरावसेपरेशान_लोग: उबड़-खाबड़ ईंटों से बनाई सड़क पर चलने को मजबूर”

कुशीनगरविकासखंड_खड्डा ग्राम सभा #रुद्रापुर
गाँव में सड़क की बदहाली, सड़क पर भारी जलभराव तस्वीर में देखा जा सकता है कि पानी से भरी इस सड़क पर अस्थायी रूप से ईंटें बिछाकर रास्ता बनाया गया है ताकि पैदल चलने में थोड़ी राहत मिल सके।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक साल पहले यह इंटरलॉकिंग हुआ था जो महज एक वर्ष के अंदर ही टूट गया। सड़क की ऊंचाई कम होने के कारण जलजमाव है
प्रशासन की लापरवाही से ग्रामीणों को परेशानी का सामना कर, उबड़-खाबड़ ईंटों पर चलना पड़ रहा है स्थानिय जनप्रतिनिधि की उदासीनता साफ तौर पर दिखाई दे रही है
कि, प्रशासन की तरफ से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज़्यादा प्रभावित हो रहे हैं क्योंकि उन्हें रोज़ाना इसी रास्ते से आना-जाना पड़ता है
मुख्य समस्याएँ:
जल निकासी की व्यवस्था नहीं है।
सड़क की ऊँचाई कम है जिससे पानी जमा हो जाता है।
प्रशासन की लापरवाही से नागरिकों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है।
संवाददाता अरुण गुप्ता