Uncategorized
मंदबुद्धि युवक का पोखरे में मिला शव गांव में मचा हड़कंमजांच में जुटी पुलिस
जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र के बकैनिहा हरैया गांव के बगल पोखरे में गांव के ही युवक का शव मिला है । मिली जानकारी के अनुसार शैलेश शनिवार को घर से निकला था।परिजन काफी खोजबीन किये लेकिन कही कोई पता नही चल सका था।रविवार को दोपहर में गांव वालों ने पोखरे में शव उतराता देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दिया।पोखरे में शव मिलने की सूचना पर मौके पर एसआई अंजनी कुमार भी हमरहिओ के साथ पहुँच गए।पोखरा गहरा होने की वजह से कोई भी पोखरे से शव निकालने को तैयार नही हुआ।अंत मे कांस्टेबल जगदीश पटेल अकेले पोखरे में उतर गए और शव को बाहर निकाला।परिजनों ने युवक का शव मिलने पर किसी प्रकार का आरोप नही लगाया।एसओ आशीष सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है
