Uncategorized

कुशीनगर : स्टेयरिंग फेल होने से स्कूली बस हादसे का शिकार, बच्चों की जान बची

कुशीनगर जिले के फाजिलनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक निजी विद्यालय की स्कूली बस अचानक स्टेयरिंग फेल होने से बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगी रेलिंग से जोरदार टकरा गई। हादसे के दौरान बस नहर के बिल्कुल किनारे तक पहुंच गई, लेकिन गिरने से पहले ही रुक गई।

गनीमत रही कि बस में सवार सभी स्कूली बच्चे सुरक्षित रहे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत दौड़कर बच्चों को बस से बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर बस थोड़ी और आगे बढ़ जाती तो वह सीधे नहर में गिर सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। विद्यालय प्रशासन ने वाहन की जांच कराने और तकनीकी खामी को दूर करने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने स्कूल वाहनों की सुरक्षा और नियमित तकनीकी जांच पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button