बदलापुर के भेलूपुर ,तियरा गांव की बेटी हर्षिता ने क्षेत्र का किया नाम रोशन
जी न्यूज 7 अंकित दूबे

जौनपुर। बदलापुर
पूर्व प्रधानाचार्य रामसागर तिवारी के सुपुत्र उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ के प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदा नन्द तिवारी के अनुज कैप्टन डॉक्टर सुनील कांत तिवारी की द्वितीय सुपुत्री हर्षिता तिवारी का चयन MBBS हेतु मेडिकल कालेज औरैया मे प्रथम चरण में ही हो गया।आपको बता दें कि कैप्टन डॉक्टर सुनील जी की बड़ी पुत्री डॉक्टर जिज्ञासा तिवारी मोतीलाल मेडिकल कालेज प्रयागराज से MBBS कर वर्तमान में जौनपुर जनपद के CHC आदमपुर करंजाकला में मेडिकल ऑफीसर पद पर कार्यरत है ,हर्षिता शुरू से ही पढ़ाई में लगन रखती थी आज प्रथम चांस में ही उनका एडमिशन औरैया मेडिकल कॉलेज में होना इस बात को सिद्ध करता है कि मन से किया गया संघर्ष कभी विफल नहीं होता और भी छात्र जीवन में छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा है इस सफलता पर पूर्व प्रधानाचार्य राम सागर तिवारी के निज आवास तियरा भेलूपुर पर बधाईयाँ देने वालों का तांता लगा हुआ है।इस सफलता पर हर्षिता के चाचा जीतेन्द्र कुमार तिवारी प्रधानाध्यापक ,डॉक्टर आशुतोष ,डॉक्टर विश्रुत, अभिषेक, सत्यम ,राजेन्द्र मिश्रा, सतीश मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल यादव,ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, ब्लॉक मंत्री राय साहब यादव,पारस नाथ तिवारी वरिष्ठ पत्रकार शिव पूजन पांडेय, संतोष तिवारी सहित क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ,बधाई दिए।