केंद्र की मोदी व प्रदेश के योगी सरकार को ठेंगा दिखा रहे विकास खण्ड बहादुरपुर के आला अधिकारी
सचिन कुमार कसौधन
मो. न .- 7565022591

बस्ती (बहादुरपुर ) – ग्राम पंचायत बहादुरपुर में रोजगार सेवक के द्वारा बरसात में फर्जी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाई जा रही है । ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवक सरकारी धन को लूटने के प्रयास में जुटे हैं । रोजगार सेवक द्वारा ग्राम पंचायत बहादुरपुर में एक साइड का मस्टर रोल जारी किया गया है । एक साइड पर लगातार झमाझम बारिश होने के बाद भी प्रतिदिन 35 मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है और अभी भी मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी के प्रयास में रोजगार सेवक जुटे हैं ।
सूत्रों की माने तो ग्राम पंचायत बहादुरपुर में मनरेगा फर्जीवाड़ा में रोजगार सेवक अहम भूमिका निभा रहे हैं । रोजगार सेवक का उद्देश्य है कि मनरेगा कार्य में मनरेगा मजदूर कार्य करे या न करे हम मस्टर रोल जारी किये है तो मनरेगा मजदूरों की हाजिरी जरूर लगायेंगे । सचिव ने रोजगार सेवक द्वारा एक साइडो के आनलाइन जारी मस्टर रोल पर मामले में फर्जी हाजिरी लगाने पर नाराजगी जताई है और रोजगार सेवक को मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाने से मना कर दिया है और रोजगार सेवक को चेतावनी दिया है कि बरसात के दिनों में फर्जी हाजिरी लगाना नियमविरुद्ध है । सचिव ने ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवक को आनलाइन जारी मस्टर रोल जीरो करने का भी निर्देश दिया है । मस्टर रोल तक रोजगार सेवक के आईडी से मनरेगा मज़दूरों की हाजिरी लगी हुई है ।