Uncategorized
महराजगंज की धरती पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल भईया का भव्य स्वागत, डाक बंगला में हुई समीक्षा बैठक
महराजगंज /जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल भईया” का आज महराजगंज की धरती पर आगमन हुआ।
जैसे ही घुघली पहुंचे, वहां जनसत्ता दल के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र पांडे उर्फ गुड्डू भईया ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ जबरदस्त और ऐतिहासिक स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

इसके बाद महराजगंज जिला डाक बंगला में समीक्षा बैठक की, जिसमें कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ उमड़ी। बैठक में संगठन की मजबूती, जनता की आवाज़ को बुलंद करने और आने वाले राजनीतिक समीकरणों पर खुलकर चर्चा हुई।
एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल भईया के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार देखने को मिला। पूरा महराजगंज जिला जनसत्ता दल के नारों से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया।