Uncategorized
ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगरसंवाददाताअरुण गुप्ता **
मार्ग दुर्घटना में युवक बुरी तरह घायल, सब्ज़ी बेचकर लौट रहा था घर

कुशीनगर जनपद में सड़क हादसे का एक मामला सामने आया है, जहाँ सब्ज़ी बेचकर घर लौट रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार युवक खिरकिया से सब्ज़ी बेचकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में शिंघापट्टी चौराहे के पास वह अपनी बाइक से एक वाहन को साइड देने के लिए सड़क के किनारे हुआ। इसी दौरान सड़क पर मौजूद गड्ढे के कारण उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे उठाकर नज़दीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।