दलित युवती के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप
-पीड़िता पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है

-जनपद में दलित उत्पीड़न का सिलसिला जारी
.
बस्ती – एक ही दलित परिवार की युवती की दो बहनों के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का ग्राम प्रधान समेत अन्य पर आरोप लगाते हुए परसरामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासिनी सुन्दरी पुत्री श्याम ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को दिये पत्र में पीड़िता ने कहा है कि उसके परिवार को आवासीय पट्टा मिला हुआ है, जिस पर उसके परिवार के लोग मकान, सहन, कण्डौरा, मवेशी बांधने के लिए जमीन पर काबिज हैं।पीड़िता गरीब व हरिजन चमार जाति की है।
ग्राम प्रधान और उनके समर्थक उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते है। पीड़िता का आरोप है कि जब और उनकी दो बहने रेखा, और नेहा घर में अकेली थी तभी ग्राम प्रधान प्रेम नाथ और उनके साथी नूर मोहम्मद आदि लोग आए और उनके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की तथा घर के छप्पर मकान ईंट की दीवार कण्डौर के छप्पर का नुकसान किए। घटना की शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी पीड़िता ने जब घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, तो दरोगा जी ने उसकी शिकायत सुनने से इनकार कर दिये और उसे भगा दिये।अब पीड़िता न्याय की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक बस्ती को पत्र देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।