Uncategorized

लापता छात्रा को पनकी पुलिस ने बरामद कर किया परिजनों के हवाले

कानपुर। एक सप्ताह पूर्व पनकी थाना क्षेत्र से संदिग्ध अवस्था में लापता हुए नाबालिक छात्र को आज पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पनकी स्टेशन के पास से न केवल बरामद कर दिया बल्कि पूछताछ के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। हमारे संवाददाता के अनुसार 193/1550 रतनपुर पनकी निवासी मनोज सिंह प्राइवेट फार्म में नौकरी करते हैं जबकि इनका 12वर्षीय पुत्र अभय प्रताप उर्फ अक्का घर के पास स्थित एसबी मिशन स्कूल में कक्षा 4 का छात्र है। एक सप्ताह पूर्व वह घर से निकाल कर बाजार के लिए निकाला था जो संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों के काफी तलाश के बाद जब वह नहीं मिला तो परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्चों की तलाश करनी शुरू कर दी। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से लापता बच्चों को पनकी स्टेशन के पास से बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में अभय प्रताप ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व घर से नाराज होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया था। पैसे खत्म हो जाने पर जब वह स्टेशन आया तो उसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस में बरामद नाबालिक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
रवि शर्मा कानपुर नगर

Related Articles

Back to top button