Uncategorized
ब्रेक कुशीनगर!
कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए तरयासुजान पुलिस अलर्ट मोड में!

आगामी लोक आस्था छठ के त्योहारों को देखते हुए तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह के नेतृत्व में तरयासुजान पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया और आम जनों से शांति एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की। इस दौरान बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शशी कुमार, दिवान मुकेश उपाध्याय, कांस्टेबल संदीप गोंड सहित चौकी पुलिस टीम मौजूद रहे!