जीएसटी विभाग में चल रहे खेल के मामले में हुई कार्रवाई से हड़कंप!
👉 तीन फर्मों के पंजीकरण में लापरवाही का आरोप — विभागीय जांच का आदेश..
👉 राजस्व के नुकसान पर गोरखपुर के तत्कालीन सहायक आयुक्त निलंबित
लखनऊ! राज्य कर विभाग ने गंभीर लापरवाही के आरोप में गोरखपुर के तत्कालीन सहायक आयुक्त (राज्य कर), खंड-2 राजेश कुमार द्विवेदी को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में पाया गया कि उनके कार्यकाल में स्प्रिंग एंटरप्राइजेज, दिनेश इंजीनियर्स और हिमांशु ट्रेडर्स द्वारा दिशा-निर्देशों का पालन किए बिना पंजीकरण जारी किया गया था। बाद में इन फर्मों के संचालक समूह द्वारा कर की चोरी कर राजस्व को 5,95,18,880 रुपये का नुकसान पहुंचाया गया था।जिसकी शिकायत के बाद राजस्व नुकसान के प्रकरण की जांच रिपोर्ट में राजेश द्विवेदी को प्रथमदृष्टया दोषी पाया गया है। इस आधार पर शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। उन्हें उत्तर प्रदेश शासन के वित्त (नियम) विभाग द्वारा 1999 के आदेश के तहत निलंबित किया गया है।
इस मामले में विभागीय जांच का आदेश भी दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय सहायक आयुक्त (कार्यालय)अयोध्या रहेगा।