पुल से खुदकर युवती कर रही थी आत्महत्या की कोशिश, बहादुर युवक मुमताज अंसारी ने बचा ली जान।
देवरिया रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पुराने पटनवा पुल पर मंगलवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बुर्का पहने किशोरी ने नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी व पुलिस कर्मियों द्वारा उसे समझाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन युवती रोने शिवा कुछ नहीं बोल रही थी, और बार बार कूदने की कोशिश कर रही थी, लोगों की भीड़ को देख पर वहां से गुजरते वक्त एक युवक मुमताज अंसारी (निवासी पोखरभिंडा लाला) ने बिना देर किए पुल से छलांग लगाकर युवती की जान बचा ली। इसी दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी और थाना प्रभारी अभिषेक यादव के नेतृत्व में मौजूद पुलिस टीम ने भी तत्परता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
तत्काल उसे रामपुर कारखाना थाना लाया गया और आत्महत्या करने के बारे में जानकारी लेने की कोशिश शुरू हुई, लेकिन युवती काफी देर तक रोती रही और कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी। कुछ समय बाद महिला आरक्षी आशा सरोज और सरिता यादव ने उससे बात की। पूछताछ में किशोरी ने अपना नाम हशमुन निशा उर्फ प्रीति (उम्र 14 वर्ष) पुत्री मुहम्मद्दीन, निवासी बालपुर श्रीनगर थाना तरकुलवा, जनपद देवरिया बताया।
पुलिस ने परिवारजनों से संपर्क किया। मां सलमा ने बताया कि वह अपनी चाची चांदनी के साथ बाहर गई थी, लेकिन रास्ते में बिछड़ गई थी। लड़की कभी-कभी मानसिक रूप से परेशान होकर रोने लगती है। क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी की मौजूदगी में युवती को समझा बूझकर सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
वहीं स्थानीय लोगों ने बहादुर युवक मुमताज अंसारी व पुलिस के इस मानवीय साहस और त्वरित कार्रवाई की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रही हैं।
