Uncategorized

कप्तानगंज में भीषण सड़क दुर्घटना, झांसी निवासी युवक की मौके पर मौत

कुशीनगर जनपद के नगर पंचायत कप्तानगंज के दाढ़ी टोला एच० पी० पेट्रोल पंप के पास भीषण दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय राठौर (उम्र लगभग 25 वर्ष) निवासी झांसी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय राठौर नगर पंचायत मथौली में रहकर फुल्की बेचने का कार्य करता था। देर शाम मोटरसाइकिल से कप्तानगंज की तरफ जा रहा था कि तभी कप्तानगंज के दाढ़ी टोला एच०पी० पेट्रोल पम्प के समीप रोड पर अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कप्तानगंज सामूदायिक अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर आस-पास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अंधेरा और तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना का मुख्य कारण हो सकते हैं। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button