Uncategorized

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट के दौरान महिला की मौत, तीन घायल

जी न्यूज 7 अंकित दूबे

बदलापुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कछौरा गांव में बुधवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए , जानकारी के मुताबिक कछौरा गांव निवासी केदार यादव एवं उनके विपक्षी द्वारा कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था,बुधवार की सुबह उपली पाथने को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने होकर मारपीट करने लगे, मारपीट के दौरान केवला देवी पत्नी स्व.सत्यदेव यादव उम्र लगभग 85 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई , उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगरामऊ लाया गया जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ,घटना में पारस यादव उम्र करीब 70 वर्ष और शीला देवी गंभीर रूप से घायल हुए हैं ,दूसरे पक्ष से सुधांशु यादव भी घायल हुए जिन्हें सिंगरामऊ थाना पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है , घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ सैयद हुसैन मुन्तज़र ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए , गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button