Uncategorized

नामांकन के अंतिम दिन अभय कृष्ण सरोज ने अपनी अधिवक्ता पत्नी राखी कृष्ण के साथ सदस्य प्रत्याशी बार काउंसिल उत्तर प्रदेश का पर्चा दाखिला किया

अपने भारी भरकम समर्थकों के साथ अधिवक्ता अभय कृष्णा ने बार काउंसिल उत्तर प्रदेश सदस्य प्रत्याशी का पर्चा दाखिला कर अपने सभी अधिवक्ता साथियों को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देते हुए वादा किया कि मेरी सांस जब तक चलती रहेगी तब तक मैं अधिवक्ता बंधुओ के लिए प्रत्येक लड़ाई का हिस्सा बनता रहूंगा । मैं अपने सभी अधिवक्ता बंधुओं को चाहे वह किसी भी जाति और धर्म से आए हो चाहे किसी भी परिस्थिति में अपना प्रैक्टिस शुरू किए हो मैं उनके हर दुख-सुख में भागीदारी बनूंगा।
उन्होंने आगे अपनी बातों को बढ़ाते हुए कहा कि मैं 24 घंटा अपने अधिवक्ता बंधुओ के लिए खड़ा रहता हूं मेरा मोबाइल कभी स्विच ऑफ नहीं होता है मैं अपने अधिवक्ता बंधुओ के लिए सुबह-शाम दिन-रात नहीं देखता हूं। इसलिए मैं अपने सभी अधिवक्ता साथियों से यह विनम्र निवेदन करना चाहता हूं की एक बार अभय कृष्ण को आजमाइए और नंबर एक लिखकर हमको विजई बनाइए मैं आपसे वादा के साथ पूर्ण विश्वास व्यक्त करता हूं कि मैं 24 कैरेट आपके मापदंड पर खड़ा उतरूंगा। जय हिंद-जय भारत-जय भीम-जय अधिवक्ता समाज कह कर अभय कृष्ण ने वहां उपस्थित सभी अधिवक्ता बंधुओ का दिल जीत लिया और भारी समर्थन प्राप्त किया है।

Related Articles

Back to top button