Uncategorized

बीती रात मार्ग दुर्घटना में ग्राम भिटौली बाजार के पूर्व प्रधान व पत्रकार आशीष गौतम का निधन,क्षेत्र में गहरा शोक

( )शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम भिटौली बाजार के पूर्व प्रधान आशीष गौतम का असमय निधन हो गया। हादसे के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।यह दुर्घटना आशीष गौतम जी अपने दरवाजे पर टेलीफोन से किसी से बात कर रहे थे कि अचानक एक मुर्गी भरी पिकअप उन्हें ठोकर मारी ,गंभीर चोट लगने से आहत व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने चिकित्सा के दौरान मृत घोषित कर दिया ।आशीष गौतम के मृत्यु की खबर से पूरा पत्रकार समाज को एक गहरा ठेस पहुंचा। आशीष गौतम मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से ग्रामीणों, शुभचिंतकों और समाजसेवियों में गहरा दुःख व्याप्त है। परिजन बार-बार बेसुध हो रहे हैं और गांव में मातम का माहौल है। उनकी मौत की सूचना पर उनके शुभचिंतकों के आने जाने का पता लगा हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

अमन मिश्रा पत्रकार

Related Articles

Back to top button