Uncategorized
मेमो ट्रेन की ठहराव को लेकर बदलापुर विधायक रेलमंत्री से मिले
जी न्यूज 7 अंकित दूबे

जौनपुर। वाराणसी मंडल के शिवपुर स्टेशन से चलकर लखनऊ मंडल के उतरेटिया जंक्शन तक प्रतिदिन चलने वाली मेमो ट्रेन की ठहराव के लिए रेलमंत्री अश्नवी वैष्णव से मिले,जानकारी के मुताबिक बदलापुर के विधायक एवं महाराष्ट्र सरकार में पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने रेलमंत्री अश्नवी वैष्णव से मिले बदलापुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सिंगरामऊ में हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर मेमो ट्रेन की ठहराव के लिए पत्र दिए,रेलमंत्री की तरफ से आश्वासन मिला कि जल्द ही ठहराव होगा , आपको ज्ञात होगा कि सिंगरामऊ क्षेत्र के आसपास गांवों से लगभग हजारों यात्री लखनऊ की यात्रा करते हैं,अभी मेमो ट्रेन का ठहराव श्री कृष्ण नगर बदलापुर में है ,विधायक जी के इस प्रयास से आसपास गांवों के सैकड़ों यात्रियों को सुगम यात्रा सुनिश्चित होगी।