कप्तानगंज के डीसीएफ चौक पर ट्रक-मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर, मोटरसाइकिल सवार बाल-बाल बचा
कप्तानगंज। रविवार सुबह डीसीएफ चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार ट्रक और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए, लेकिन गनीमत रही कि बाइक सवार व्यक्ति की जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक मोड़ पर पहुंचते ही दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार की पहचान महराजगंज जनपद के बलुआ निवासी 40 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल युवक को सड़क से हटाया और प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हालात सामान्य बताए जा रहे हैं।


घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। और ट्रक टक्कर मारकर फरार हो गया
स्थानीय लोगों का कहना है कि डीसीएफ चौक पर आए दिन वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिसके कारण दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से इस चौराहे पर स्पीड ब्रेकर या ट्रैफिक नियंत्रक तैनात करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर