Uncategorized
आचार्य बलदेव स्मारक इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव रविवार को
ज़ी न्यूज़
महराजगंज,आचार्य बलदेव स्मारक शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, भुवनी का वार्षिकोत्सव आगामी रविवार को पूर्वान्ह 11:30 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा शामिल होंगे।

समारोह के विशिष्ट अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद शुक्ल एवं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीएसवीएस इंटर कॉलेज, महराजगंज के पूर्व प्रधानाचार्य त्रियुगीनारायण तिवारी करेंगे।
समारोह के मुख्य वक्ता दीनदयाल विश्वविद्यालय, गोरखपुर के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. शरद कुमार मिश्र होंगे।
यह जानकारी विद्यालय के प्रबंधक विष्णुदेव उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रजापति ने संयुक्त रूप से दी है।