Uncategorized
परतावल में अनियंत्रित कार लोहे के पोल से टकराई
ज़ी न्यूज़
महराजगंज, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-गोरखपुर मार्ग पर बसहिया बुजुर्ग स्थित गार्डन ट्रीट के ठीक सामने शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे एक अनियंत्रित कार लोहे के पोल से जा टकराई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सौभाग्य से कोई गंभीर चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार, कार चालक महेंद्र शाही . किनारे लगे पोल से टकरा गया।
पोल के पास काम कर रहे गार्डन ट्रीट के दो कर्मचारी बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। चालक महेंद्र शाही ने बताया कि नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई। स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे से हटाया गया।