प्रधानाचार्य के निर्मम हत्या के विरोध में बंद रहे जिले के सभी शिक्षण संस्थान
दीनदयाल पाण्डेय
मंडल क्राइम ब्यूरो
गोरखपुर
पडरौना,कुशीनगर। निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति उत्तर प्रदेश कुशीनगर इकाई के आह्वान पर बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज बाबूईयां हरपुर कुशीनगर के प्रधानाचार्य छोटे लाल कुशवाहा के निर्मम हत्या के विरुद्ध में जनपद के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहे ।संगठन के समस्त पदाधिकारियों,सदस्यों, प्रबंधकों एवम प्रधानाचार्यो ने प्रशासन से मांग किया है कि इस घटना से जनपद के सभी विद्यालयों के प्रबंधकों एवम प्रधानाचार्यो में दहशत का माहौल है । इस मामले में वांछित सभी अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं ।जिससे भविष्य में जिले में ऐसी कोई घटना न हो सके और जिला प्रशासन जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को सुरक्षा प्रदान करें।इसके साथ ही साथ संगठन जिला प्रशासन से मांग करता है कि मृतक प्रधानाचार्य छोटे लाल कुशवाहा के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करे।जिससे उनके परिवार को संबल मिल सके। संगठन के जिला अध्यक्ष श्री शेष नाथ सिंह ने बताया कि संगठन के आह्वान पर बंदी 100% सफल रहा।
उन्होंने मीडिया के माध्यम से पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि संगठन सभी परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है और भविष्य में भी करता रहेगा।