के.टी.स्कूल आफ मैथ एंड साइंस में आज दिनांक 28/12/2025 को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।
प्रतियोगिता का प्रारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्री विनय प्रकाश गौंड विधायक रामकोला , विशिष्ट अतिथि श्री आनंद मिश्र मण्डल अध्यक्ष भाजपा कप्तानगंज,श्री विजय खेतान पूर्व चेयर मैन कप्तानगंज द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्विप प्रज्वलित कर किया गया । इसके उपरान्त विद्यालय की छात्रा श्रृंखला द्विवेदी, अंशिका पाण्डेय,रिया सिंह, अंशिका गुप्ता,द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक राजेश उपाध्याय, उप प्रबंधक हर्ष उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य मीना श्रीवास्तव ने माला पहनाकर तथा शाल देकर किए । मुख्य अतिथि तथा विशेष अतिथि का स्वागत करते हुए प्रबंधक राजेश उपाध्याय ने बताया विद्यालय लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कार्य कर रहा है जिसका प्रतिफल आज बाल वैज्ञानिक विभिन्न प्रकार के मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर रहे हैं। प्रधानाचार्य मीना श्रीवास्तव ने कहा मैं और सभी शिक्षक के.टी.एस में अनवरत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास कर रही हूं । इसके उपरांत मुख्य अतिथि महोदय द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर किया गया तथा धनंजय, कुनाल, शिवम्, राजन, अनुज द्वारा बनाई गई मिसाइल को बटन दबाकर प्रक्षेपित किया गया तथा सभी मॉडलों का गहन निरीक्षण किया जिसमें अरमान, स्वतन्त्र,राघव, उत्कर्ष सिंह द्वारा स्मार्ट सीटी, रौनक,वेद, धनंजय द्वारा सेल डिवीजन, श्रेयांस सिंह,अमित, ज्योतिरादित्य,अंकित, दिव्यास द्वारा ज्वालामुखी की सराहना की। जतिन,श्रेयांश,अमित,अंकित,मणिलाल,अरहान,राघव,विकाश,आलोक,पूर्वी,आयुषी,सिद्धि,अदिति,लक्ष्मी,आयुषी,ऋषभ,प्रिंस,कुंदन समेत अन्य बच्चों ने तरह तरह के मॉडल बनाए ।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षिका बिना मिश्रा, किरन ,ऐश्वर्या, निधि ठाकरिया, परवीना, निधि शर्मा, सपना अनुष्का, समृद्धि ,रेशमी , ऐश्वर्या, शिक्षक जितेन्द्र, सूरज, नवल किशोर पांडेय, अभिषेक ,बृंदा पाण्डेय, श्रेया सिंह, रमन, सतेन्द्र , राजकुमार, संदीप, कृष्ण,विनोद, व्यास ,सूरज सहित सभी शिक्षकों ने सहयोग किए। कार्यक्रम का संचालन नम्रता गिरी और साहिना ने किया।

