चोरी की घटना का सफल अनावरण, शातिर अपराधी चोरी के आभूषणों व वाहन सहित गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीना के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में थाना घुघली पुलिस, एसओजी एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना घुघली क्षेत्रांतर्गत ग्राम करौता उर्फ नेबुईया 15 नवंबर में घर से कीमती आभूषण एवं नकदी चोरी की घटना से सम्बन्धित मुकदमा अपराध संख्या 464/2025 धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस दर्ज होने के पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं व्यावसायिक अनुसंधान करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया।
मग़लवार दिनांक 30.12.2025 को समय लगभग 02:20 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोपाला स्थित नहर पुलिया के पास से अभियुक्त उमेश साहनी पुत्र कतवारु साहनी, निवासी ग्राम महुअवा महुवई, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
चोरी कि घटना दिनांक 15.11.2025 को आवेदिका अपने पिता के इलाज हेतु लखनऊ चली गयी थी लगभग एक महीने बाद वापस घऱ आयी तो उसे अपने घर के अन्दर चोरी की जानकारी होने पर दिनांक 22.12.2025 को तहरीर देकर अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया, जिसका विवेचना के दौरान सफल अनावरण किया गया
अभियुक्त के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया गया, जिसमें शामिल हैं — 22,500/- रुपये नकद, 82 ग्राम सोना व 600 ग्राम चाँदी (अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये) जिसका विवरण निम्नवत है
01 अदद हार (पीली धातु),
01 जोड़ी कंगन (पीली धातु),
01 जोड़ी झुमका (पीली धातु),
01 जोड़ी टॉप्स (पीली धातु),
01 जोड़ी सुई-धागा (पीली धातु),
01 अदद अंगूठी (पीली धातु),
12 अदद नाक की कील (पीली धातु),
01 अदद करधनी (सफेद धातु),
01 जोड़ी पायजेब (सफेद धातु),
04 जोड़ी पायल (सफेद धातु),
09 अदद सिक्के (सफेद धातु),
तथा घटना में प्रयुक्त वाहन पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर UP56 U 6964)।
गिरफ्तार अभियुक्त उमेश साहनी एक कुख्यात एवं शातिर अपराधी है, जिसका व्यापक आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध विभिन्न जनपदों में निम्नलिखित मुकदमे भी दर्ज हैं 18 मुकदमे
1- मु0अ0सं0 294/2014 धारा 380/457/411 IPC, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर
2- मु0अ0सं0 004/2020 धारा 380/457/411 IPC, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर
3- मु0अ0सं0 070/2024 धारा 380/457/411 IPC, थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद कुशीनगर
4- मु0अ0सं0 198/2024 धारा 8/21 NDPS एक्ट, थाना रामकोला, जनपद कुशीनगर
5- मु0अ0सं0 012/2015 धारा 380/457/411 IPC, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर।
6- मु0अ0सं0 172/2015 धारा 380/457/411/414 IPC, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर।
7- मु0अ0सं0 572/2015 धारा 41/411/414 IPC व 3/25A शस्त्र अधिनियम, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर।
8- मु0अ0सं0 055/2006 धारा 364A IPC, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज।
9- मु0अ0सं0 038/2006 धारा 307,324 IPC, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज।
10- मु0अ0सं0 098/2006 धारा 307 IPC, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज।
11- मु0अ0सं0 271/2009 धारा 110(G) द0प्र0सं0, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज।
12- मु0अ0सं0 1527/2009 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज।
13- मु0अ0सं0 1528/2009 धारा 3/10 उत्तर प्रदेश गुण्डागर्दी नियंत्रण अधिनियम, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज।
14- मु0अ0सं0 182/2010 धारा 110(G) द0प्र0सं0, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज।
15- मु0अ0सं0 1001/2012 धारा 380/457 IPC, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज।
16- मु0अ0सं0 1002/2012 धारा 380/411/457 IPC, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज।
17- मु0अ0सं0 1047/2012 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गुण्डागर्दी नियंत्रण अधिनियम, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज।
18- मु0अ0सं0 157/2021 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध चोरी, घरेलू चोरी, हत्या का प्रयास, अपहरण, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट तथा गुंडा एक्ट आदि गम्भीर धाराओं में कुल 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जो उसके शातिर एवं पेशेवर अपराधी होने का प्रमाण हैं ।यह सफलता थाना घुघली, एसओजी एवं स्वाट टीम की संयुक्त मेहनत का परिणाम है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम के सदस्य
योगेश कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी
कुंवर गौरव सिंह, थानाध्यक्ष घुघली
अखिलेश प्रताप सिंह, प्रभारी स्वाट टीम
दिलीप कुमार, उप निरीक्षक, थाना घुघली
हे.का. कृष्णकान्त यादव, थाना घुघली
हे.का. मो. कुतुबुद्दीन, एसओजी टीम
हे.का. दिलीप भास्कर, स्वाट टीम
का. जियालाल राजभर, थाना घुघली
का. आशुतोष राय, थाना घुघली
का. विजय प्रकाश राय, थाना घुघली
का. रामाशीष यादव
का. राजवीर पाठक
पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीना ने टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु ऐसी प्रभावी कार्रवाइयाँ निरंतर जारी रहेंगी, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।