Uncategorized

अवैध असलहा के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जी न्यूज 7 अंकित दूबे

बदलापुर। जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार को सिंगरामऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में ,प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ सैयद हुसैन मुन्तज़र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध असलहा के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,जानकारी के अनुसार 3 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक वंशराज दूबे पुलिस टीम के साथ साढापुर रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग कर रहे थे,उसी दौरान दो संदिग्ध युवक आते दिखे पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वो भागने लगे पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए दोनों युवकों को पकड़ा, पहले युवक ने अपना नाम धर्मेंद्र निषाद पुत्र हरिशंकर निषाद( 24) वर्ष, बताया जबकि दूसरे युवक ने अपना विपिन कुमार गौतम पुत्र गिरजाशंकर गौतम( 25) वर्ष ,बताया जब दोनों युवकों की तलाशी पुलिस टीम द्वारा ली गई तो दोनों युवकों के जेब से 315 बोर का अदद तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ , पुलिस ने दोनों युवकों को अपराध से अवगत कराते हुए, समय करीब 7.40 बजे गिरफ्तार किया ,इस संबंध में थाना सिंगरामऊ में ,मु. अ. स. 01/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button